कोविड-19 संकट के दौरान 7.16 लाख कामगार खाड़ी देशों से भारत लौटे: जयशंकर

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 03:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि कोविड-19 संकट के दौरान 7.16 लाख से अधिक भारतीय कामगार खाड़ी देशों से भारत लौटे हैं। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अनुमानों के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत छह खाड़ी देशों से करीब सात लाख सोलह हजार भारतीय कामगार भारत लौटे है।'' 

उनके मुताबिक बहरीन से 27,452, कुवैत से 97,801, ओमान से 75257, कतर से 51189, सऊदी अरब से 1,37,895 और संयुक्त अरब अमीरात से 3,29,909 भारतीय कामगार स्वदेश लौटे। विदेश मंत्री ने बताया कि सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लालने के लिए सात मई 2020 को वंदे भारत मिशन अभियान का आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान अपने नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए सरकार सरकार द्वारा शुरु की गई ‘‘अब तक की सबसे बड़ी और जटिल कवायद'' है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News