यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्र, अब इस नेता ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 01:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें वहां जल्द से जल्द निकालने का अनुरोध किया। 

पाटिल ने ट्वीट में कहा कि रूस-यूक्रेन सीमा पर पिछले 15 दिनों से लगातार तनाव बढ़ा हुआ है। वहां पर लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी हैं और वह सभी भारतीय सरकार की सहायता का इंतजार कर रहे हैं। मैं (जयंत पाटिल) प्रधानमंत्री से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकालने का आग्रह करता हूं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News