वैक्सीन देने में कांग्रेस शासित राज्य पिछड़े, BJP शासित राज्य मार रहे हैं बाजी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 12:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोविड रोधी टीकाकरण करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों का प्रदर्शन, कांग्रेस और उसके सहयोगियों के शासन वाले राज्यों से बेहतर है। सरकारी आंकड़ों में यह दावा किया गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार भाजपा शासित 8 राज्यों ने पात्र आबादी के 50 फीसदी का पूर्ण कोविड रोधी टीकाकरण कर दिया है जबकि उनमें से 7 राज्यों ने 90 प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लगा दी है। 

PunjabKesari

सूत्रों ने कहा कि यह विडंबना ही है, क्योंकि भाजपा शासित राज्यों के विपरीत विपक्ष के शासन वाले राज्य अब तक पर्याप्त लोगों का टीकाकरण नहीं करा पाए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राजनीति ने इन राज्यों में टीकाकरण अभियान को प्रभावित किया है? भाजपा ने बार-बार विपक्षी दलों पर टीकाकरण अभियान का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि भारत में निर्मित 2 टीकों को मंजूरी देने पर कुछ विपक्षी नेताओं ने शुरू में सरकार से सवाल किया था। कांग्रेस पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता में है जबकि तमिलनाडु में द्रमुक के साथ गठबंधन है। झारखंड में वह झामुमो के साथ सत्ता में है और महाराष्ट्र में भी गठबंधन का हिस्सा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हुकूमत है और कांग्रेस उसके गठबंधन का हिस्सा नहीं है।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News