कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, अब 24 घंटे लगेगी वैक्सीन

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 07:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए सोमवार को दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक तिहाई टीकाकरण केंद्रों को अब 24 घंटे संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में टीकाकरण केंद्रों का संचालन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक किया जा रहा है। 

PunjabKesari

एक आदेश के मुताबिक, कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर निर्णय लिया गया है कि टीकाकरण केंद्रों के संचालन समय में वृद्धि की जानी चाहिए। इसके मुताबिक, यह आदेश दिया जाता है कि छह अप्रैल 2021 से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में संचालित एक तिहाई टीकाकरण केंद्र रात नौ बजे से सुबह नौ बजे के बीच भी संचालित किए जाएंगे।

PunjabKesari

अधिकारियों ने कहा कि इन केंद्रों पर सहज संचालन के वास्ते कर्मचारियों की तैनाती के भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जांएगे। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संकक्रमण के 4,033 नए मामले सामने आए थे जबकि 21 मरीजों की मौत हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News