संबित पात्रा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने देश के साथ झूठ बोला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा ने कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को उन्होंने राजनीतिक रंग देने की कोशिश की और कानून के दायरे से बाहर जाकर बच्ची के माता-पिता की तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला । मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान को उजागर किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गांधी जिस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं, और केवल झूठ फैलाते हैं उसे देखते हुए ट्विटर को उनका अकाउंट बंद कर देना चाहिए। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पीड़िता की मां ने खुद बयान देकर कहा है कि हमारे परिवार ने तस्वीर सार्वजनिक करने की कोई हामी नहीं दी है। बच्ची की मां जब मीडिया से बात कर रही थीं, तब भी उन्होंने अपनी पहचान को छिपाया था। गांधी ने देश से झूठ बोला था कि पीड़िता के परिवार ने उनको स्वीकृति दी थी। कोई भी जिम्मेदार राजनेता ऐसा नहीं कर सकता। दुखद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश से इतना बड़ा झूठ बोला है।'' उन्होंने कहा कि जब गांधी ने पीड़िता के परिवार की तस्वीर साझा की, तब ट्विटर ने अपनी नीति के अनुसार कारर्वाई की थी। 

पात्रा ने आगे कहा कि भाजपा ने नव-नियुक्त और पदोन्नत हुए मंत्रियों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। लेकिन पश्चिम बंगाल में 30 से अधिक ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जो जन-आशीर्वाद यात्रा में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में बिना कारण जन-आशीर्वाद यात्रा जगह-जगह रोकी जा रही है। सबसे दुखद है कि मतुवा समाज के बेटे शांतनु ठाकुर जिन्हें मंत्री बनाया गया है, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। ये मतुवा समाज को आहत करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News