कांग्रेस नेता ने एकनाथ शिंदे को लिखी चिट्ठी- ''आपके आने से असम बदनाम हुआ, जितना जल्दी हो यहां से निकलिए''

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 04:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम की कांग्रेस इकाई ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के अन्य विधायकों को तुरंत राज्य छोड़कर जाने को कहा है।  प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने शिंदे को पत्र लिखा, जो शिवसेना के बागी विधायकों के साथ असम में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके और उनके विद्रोही समर्थकों के यहां रहने से राज्य में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है। इसलिए वे तुरंत ही यहां से चले जाएं। 

उन्होंने शिंदो को पत्र होटल के एक पुलिसकर्मी के माध्यम से भेजा है, जिसमें लिखा ‘‘ आपके अन्य विधायकों के साथ भागकर यहां आने से असम को बदनामी झेलनी पड़ रही है। गुवाहाटी को उन विधायकों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, जिनके लिए संवैधानिक मूल्यों और वफादारी के प्रति कोई सम्मान नहीं है।''उल्लेखनीय है कि शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार गिराने के लिए यहां रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। उनका मकसद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से विमुख करना है। वे सूरत से होते हुए असम पहुंचे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News