20 करोड़ के करीब पहुंची टीका लगवाने वालों की संख्या, जानें 18-44 साल के कितने लोगों को लगी वैक्सीन

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 02:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक करीब 20 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 28,41,151 सत्रों में 19, करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 वैक्सीन डोज लाभार्थियों को दिए गए हैं। इनमें 97 लाख 79 हजार 304 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 67 लाख 18 हजार 723 को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं एक करोड़ 50 लाख 79 हजार 964 फ्रंटलाइन वकर्र्स को टीके की पहली और 83 लाख 55 हजार 982 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

आंकड़ों के मुताबिक 18-44 आयुवर्ग के एक करोड़ 19 लाख 11 हजार 759 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। वहीं 45-60 आयुवर्ग में छह करोड़ 15 लाख 48 हजार 484 लोगों को पहली और 99 लाख 15 हजार 278 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पांच करोड़ 69 लाख 15 हजार 863 लाभार्थियों को पहली और एक करोड़ 83 लाख 13 हजार 642 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News