Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 14,199 मामले सामने आए, अबतक 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 11:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। भारत में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,10,05,850 हो गए। वहीं 83 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई। देश में अभी 1,50,055 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 1,06,99,410 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । 

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके बावजूद महाराष्ट्र सहित छह राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ोतरी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।  भारत पिछले कुछ दिनों से एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये भारत में सामने आए कुल  संक्रमित मामलों का 1.32% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगतार संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। वहीं 74 फीसदी एक्टिव केस भारत के दो राज्यओं में है। ये राज्य है महाराष्ट्र और केरल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत मे कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.25% है, जबकि मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।

PunjabKesari
भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी ने जीता दुनिया का दिल
भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। पड़ोसी देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन सप्लाईकरने के बाद भारत अब कैरेबियाई देशों को वैक्सीन दे रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से जंग में कैरेबियाई देश पीछे छूट रहे थे, लेकिन भारत की ओर से वैक्सीन की सप्लाई ने उन्हें सहारा दिया है। भारत सरकार ने हाल ही में पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, सेशेल्स और मालदीव वैक्सीन की सप्लाई की है या उन्हें बेचा है। भारत में बनी वैक्सीन अन्य देशों को चीन की वैक्सीन के मुकाबले विकल्प उपलब्ध कराती है। बीजिंग अपनी वैक्सीन को पूरी दुनिया में बेचने की कोशिश में लगा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News