सद्दाम हुसैन, गद्दाफी का जिक्र कर राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 04:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सद्दाम हुसैन और गद्दाफी से कर दी और भारत को इराक और लीबिया बता दिया। अमरीका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष वाष्र्णेय के साथ हुई बातचीत में राहुल गांधी ने कहा,सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे और उन्हें जीतते थे। ऐसा नहीं था कि लोग वोटिंग नहीं करते थे, लेकिन उस वोट की सुरक्षा के लिए कोई संस्थागत ढांचा नहीं होता था।

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोले-मैं हड़ताल कर रहे बैंक कर्मचारियों के साथ

PunjabKesari


सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी करवाते थे चुनाव 
उन्होंने कहा कि चुनाव सिर्फ इसलिए नहीं होते है कि लोग जाएं और वोटिंग मशीन पर बटन दबा दें। चुनाव एक अवधारणा है। चुनाव संस्था हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि देश में ढांचा ठीक से चल रहा है। चुनाव वह है कि न्यायपालिका निष्पक्ष हो और संसद में बहस हो। इसलिए वोटों के लिए ये चीजें जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा, सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे। तब लोग वोट तो डालते थे, लेकिन सच में अपना मत नहीं देते थे क्योंकि उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने वाली कोई संस्था वहां काम नहीं कर रही थी। मुझे लगता है कि भारत को यह तलाश करना चाहिए कि कहीं यह इस सीमा रेखा से भी बहुत नीचे तो नहीं चला गया है?

PunjabKesari

भाजपा सांसदों को लेकर राहुल ने किया दावा
उन्होंने कहा कि ये विदेशी समूह हैं और भारत को इन समूहों की मुहर की जरूरत नहीं है, लेकिन यहां हालात इनकी कल्पना से कहीं ज्यादा खराब हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पर जोर देते हैं और उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि कांग्रेस में चुनाव नहीं होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, चुनाव सिर्फ वोट डालना नहीं है, यह उस नेरेटिव के बारे में है, उन संस्थानों के बारे में है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि देश में ढांचा ठीक प्रकार से चल रहा है या नहीं। उन्होंने दावा किया, भाजपा सांसदों ने मुझे बताया कि वे संसद में खुली बहस नहीं कर सकते। उन्हें बताया जाता है कि क्या कहना है। यह बिलकुल सीधी बात है।

PunjabKesari

 हम भयंकर रूप से नौकरी की समस्याओं का कर रहे हैं सामना 
कांग्रेस नेता ने कहा, हम भयंकर रूप से नौकरी की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यदि यह समस्या हल नहीं हुई तो भारत उस वैश्विक स्थिति में नहीं होगा, जहां वो चीन से आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके। राहुल गांधी ने कहा, लाखों लोग गांवों से शहरों की ओर आते हैं। हमें उनके लिए कुछ करने की आवश्यकता है, उन्हें एक दृष्टि देने की आवश्यकता है। वो चाहे कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में सुधार करके हो या सेवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक सुधार करके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News