शर्मनाक: नवजात बच्ची का 2 महीने में 7 बार सौदा, सबसे पहले पिता ने 70,000 में बेचा

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 11:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात बच्ची को 2 महीने में 7 बार बेचा गया। सबसे पहले सौदा पिता ने किया था। तीन महीने के बच्चे को कथित तौर पर बेचने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से जानकारी मिली है कि बच्ची का सबसे पहले उसके पिता ने किसी शख्स के पास 70,000 रुपए में सौदा किया था। 

आखिरी बार बच्ची को 2.5 लाख रुपए में बेचा गया था। पुलिस के पास मामले की शिकायत बच्ची की मां और दादी ने की थी। आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी पुलिस स्टेशन के डी.एस.पी. जे. रामबाबू ने बताया कि बच्ची को उसके पिता ने जिस आरोपी को बेचा था वह मंगलगिरी का था, जबकि बच्ची का आखिरी बार सौदा विजयवाड़ा में किया गया था। फिलहाल बच्ची को उसकी मां के पास पहुंचा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News