सिर्फ अमृतसर में ही नहीं, यहां भी है एक स्वर्ण मंदिर जो 1500 किलो सोने से है बना, 100 एकड़ में है फैला

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 01:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिसके बाहरी हिस्से को सोने से बनाया गया है। इसीलिए इसे स्वर्ण मंदिर कहा जाता है लेकिन आज हम आपको दक्षिण भारत के एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दक्षिण का स्वर्ण मंदिर कहा जाता है। 

इस मंदिर का नाम श्रीपुरम है जिसे बनाने के लिए 1500 किलोग्राम शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, तमिलनाडु के वेल्लोर में देवी महालक्ष्मी का एक मंदिर है। यह मंदिर थिरुमलाई कोडी में स्थित है। इस मंदिर को श्रीपुरम मंदिर या श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 100 एकड़ जमीन पर किया गया है। इस मंदिर के चारों तरफ हरियाली है जो मंदिर को और भी आकर्षित बनाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News