अमित शाह आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायकों मनाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 11:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह शिमोगा जिले में द्रुत कार्य बल की एक नयी बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा के भी शाह के साथ रहने की संभावना है। वह शिमोगा जिले की शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायकों को भी मनाने का काम भी करेंगे। 

PunjabKesari


बल की 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ भूमि आवंटित की है। द्रुत कार्य बल एक विशेष बल है जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था। दंगों या दंगों जैसी उत्‍पन्‍न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच विश्‍वास पैदा करना और शांति बहाल करना इस बल का मुख्य काम है। 

PunjabKesari

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, परिसर के तैयार हो जाने के बाद इसमें एक अस्पताल, एक केंद्रीय विद्यालय, बल के जवानों के लिए आवास, प्रशासनिक इमारत, परिवार कल्याण केंद्र, स्टेडियम और स्वीमिंग पुल सहित खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवगठित 97वीं बटालियन के कुल 1270 जवानों के लिए यह परिसर होगा। इनमें 106 महिलाएं भी हैं।'' इस बटालियन का क्षेत्राधिकार कर्नाटक के कुछ जिलों के अलावा तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी रहेगा जहां आवश्यकता के हिसाब से केंद्र सरकार उन्हें तैनात कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News