UP में कहीं भी सुरक्षित नहीं महिलाएं... प्रियंका गांधी ने CM से पूछा- बताएं कितना सफल रहा मिशन शक्ति

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि मिशन शक्ति अभियान कितना सफल रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

PunjabKesari

प्रियंका ने प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई घंटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट किया, च्च्क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका च्मिशन शक्ति' कितना सफल रहा? उन्होंने दावा किया, उप्र से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News