National Film Awards 2023: आलिया भट्ट-कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट नेशनल एक्टर, List

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 07:47 PM (IST)

नई दिल्लीः हिंदी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' ने बृहस्पतिवार को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता जबकि आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सैनन ने ‘मिमी' में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज (पार्ट 1)' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। फिल्म निर्माता केतन मेहता ने राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 के लिए 11 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता की। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म ‘गोदावरी' के लिए निखिल महाजन को दिया गया।
PunjabKesari
हिंदी सिनेमा के लिए नेशनल अवॉर्ड हमेशा से ही अहम रहा है और आज यानी कि 24 अगस्त को 69वें नेशनल अवॉर्ड के विजेता की भी घोषणा कर दी गई है। इस बार संजय लीला भंसाली की ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ दोनों फिल्में ने खूब धूम मचाई। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए इस बार एक नहीं बल्कि 2 एक्ट्रेसेस की किस्मत का सितारा चमका. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और कृति सेनन को जहां बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन के हाथ लगा।

विनर्स की पूरी लिस्ट देखें यहां
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (गंगुबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमि)
बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर : श्रेया घोषाल (तमिल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी- द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
PunjabKesari
बेस्ट फीचर फिल्म
बेस्ट मिशिंग फिल्मः बूम्बा राइड
बेस्ट आसामी फिल्मः अनूर
बेस्ट बंगाली फिल्मः कलकोक्खो- हाउस ऑफ टाइम
बेस्ट हिंदी फिल्मः सरदार उधम

नेशनल फीचर फिल्म
बेस्ट गुजराती-छेल्लो शो
बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म: 777 चार्ली
बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म: समांतर
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म: एकदा के जाला
PunjabKesari
नॉन फीचर स्पेशल मेंशन  
बाले बांगरा- अनिरुद्ध जातकर
करुवरई-श्रीकांत देवा
दे हिलींग टच-श्वेता कुमार दास
एक दुआ-राम कमल मुखर्जी

नॉन फीचर फिल्म
बेस्ट नेरेशन व्यॉसऑवर
हटी बॉन्धू
कुल्हाड़ा कुमार भट्टाचार्यजी

बेस्ट एडिटिंग
इफ मैमोरी सर्वस बी राइट (इंग्लिश) -अभरो बेनर्जी

क्रिटिक्स स्पेशल मेंशन
सुब्रमण्य बदूर- कन्नड़

बेस्ट फिल्म क्रिटिक
पुरुषोत्तम चार्युलु- तेलुगू

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा
म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल : द इंक्रेडिबली मेलोडियस जर्नी
ऑथर : राजीव विजयकर
पब्लिशर : रुपा पब्लिकेशन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

टेक्निकल अवॉर्ड्स
बेस्ट स्टंट : आरआरआर
बेस्ट कोरियोग्राफी: आरआरआर
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: आरआरआर
स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह (डायरेक्टर विशनू वर्धन)
बेस्ट लिरिक्स- कोंडा पोलम (लिरिसिस्ट चंद्र बोस)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा (देवी श्री प्रसाद)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट: गंगूबाई काठियावाड़ी (प्रीतिशील सिंह डिसूजा)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सरदार उधम (वीराकपूर ई)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: दिमित्री और मानसी
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी (संजय लीला भंसाली)
बेस्ट स्क्रीनप्ले : नयातु (मलयालम) गंगुबाई काठियावाड़ी (हिंदी)
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी : सरदार उधम
बेस्ट फिल्म : रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
PunjabKesari
पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार और पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन वाली ‘द कश्मीर फाइल्स' ने राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी जीता। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार ‘आरआरआर' के तेलुगु संस्कार को दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News