गुवाहाटी: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सितंबर में, देशभर से हिस्सा लेंगी महिलाएं
punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 06:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा की असम इकाई की अध्यक्ष अंगूरलता डेका ने शनिवार को कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अगले महीने गुवाहाटी में होगी। डेका ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहली बार दो दिवसीय बैठक में देशभर के 180 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ और 10 सितंबर को यहां अटल बिहारी वाजपेयी भवन में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन की मौजूदगी में होगी।" उन्होंने कहा कि सभी पूर्वोत्तर राज्यों की महिला शाखाओं की सदस्य बैठक में भाग लेंगी। पूर्व विधायक ने कहा, "हम इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"