NASA का हाई अलर्टः 24 सितंबर की रात दुनिया पर पड़ेगी भारी, धरती पर 72 लाख KM की रफ्तार से आ रही तबाही

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 03:23 PM (IST)

Washington: NASA ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 24 सितंबर की रात दुनिया पर भारी पड़ेगी क्योंकि  धरती पर 72 लाख KM की रफ्तार से तबाही आ रही है। नासा (NASA) ने हाल ही में चेतावनी दी है कि धरती की ओर दो एस्टेरॉयड, 2020 GE और 2024 RO11, 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। ये  asteroid 24 सितंबर की रात को धरती के करीब से गुज़रेंगे। हालाँकि, इनसे सीधे टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन जब ये पास से गुजरेंगे, तो धरती पर भयंकर कंपन महसूस किया जा सकता है। इससे पहले 15 सितंबर को एस्टेरॉयड 2024 RN16 ने धरती के पास से गुजरा, जिससे एक भयंकर शॉकवेव उत्पन्न हुई, जो 16 मेगाटन ऊर्जा के बराबर थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटनाएं 999 वर्षों में एक बार होती हैं और इससे दुनिया भर में चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

 

एस्टेरॉयड्स की विशेषताएं

2024 RO11: यह एस्टेरॉयड लगभग 120 फीट (36 मीटर) लंबा है और इसका आकार एक छोटे हवाई जहाज के बराबर है। यह धरती के काफी करीब, लगभग 1.5 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।


2020 GE: यह एस्टेरॉयड अपेक्षाकृत छोटा है और लगभग 6 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है।
 

नासा ने बताया कि 25 सितंबर को भी एक एस्टेरॉयड, 2024 RK7 धरती के पास से गुजरेगा। इसका आकार लगभग 100 फीट (30 मीटर) है, लेकिन इससे भी कोई खतरा नहीं है। हालाँकि, लगातार बढ़ रहे एस्टेरॉयड्स की संख्या ने नासा को चौकस कर दिया है। ये घटनाएँ दर्शाती हैं कि अंतरिक्ष से आने वाले खतरों पर नजर रखना कितना महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि एस्टेरॉयड्स की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नए तकनीकी उपायों की आवश्यकता है। नासा ने इन एस्टेरॉयड्स को विशेष दूरबीनों से देखने की सलाह दी है, ताकि संभावित खतरों का सही आकलन किया जा सके। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News