इस वीडियो ने बदल डाला PM मोदी और अमित शाह का सारा खेल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 03:00 PM (IST)

नई दिल्ली: गुजरात में तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दी है। नाटकीय घटनाक्रम के क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस के अहमद पटेल चुनाव आयोग के हस्तक्षेप से राज्यसभा के लिए 5वी बार जीत गए हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए बड़ा झटका है। 

दो बागी कांग्रेस विधायकों द्वारा वोट डालने से पूर्व अपने बैलेट पेपर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिखाए जाने को बड़ा मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने इन दोनों विधायकों के वोट रद्द करने की मांग की क्योंकि यह गुप्त मतदान होता है। कांग्रेस अपनी इस मांग को लेकर अड़ गई, जिसके बाद वोटिंग मतगणना शुरु नहीं हो पाई। कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही प्रतिनिधि मंडलों ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। कांग्रेस की मांग थी कि इन दोनों विधायकों के वोट रद्द किए जाएं। जबकि भाजपा का कहना था कि हार को देखते हुए कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगा रही है। आधी रात को चुनाव आयोग ने दोनों बागी कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द कर दिए और मतगणना शुरु हुई। जिसमें पटेल को 44 वोट मिले और कांग्रेस से भाजपा में आये बलवंत सिंह राजपूत उम्मीदवार को 38 वोट मिले।  

गुजरात में तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव के लिए मोदी और अमित शाह तभा दोनों सरकारों ने हर तरह के हथकंडे अपनाए। इस मतदान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें कांग्रेस के बागी विधायक ने अपना वैलेट पेपर वोट डालने से पूर्व कुछ लोगों को दिखाया जिसे कांग्रेस ने मुद्दा बनाया। इसी वीडियो के आधार पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News