बोकाखाट से पीएम मोदी LIVE, बोले- असम में दूसरी बार बनेगी डबल इंजन की सरकार

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 01:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर असम की धरती से हुंकार भर रहे है। जनसभा को संबोधित करने के लिए बोकाखाट पहुंचे मोदी ने कहा कि अब ये तय हो गया है कि असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां बैठी हमारी सभी माताओं, बहनों, बेटियों को आदरपूर्वक कह सकता हूं कि आपने जिस जिम्मेदारी और जिन उम्मीदों के साथ भाजपा की सरकार चुनी थी, उसे पूरा करने के लिए हमने जी-जान से मेहनत की है।

 

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार:-

  • कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े?
  • NDA के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है।
  • काजीरंगा सहित हमारे तमाम अभ्यारण्य, हमारे वनक्षेत्र, हमारी धरोहर भी हैं, पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी हैं और रोजी रोटी के साधन भी हैं।
  • मुझे खुशी है कि बीते 5 साल में असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई है।


असम की बहुत बड़ी ताकत है पेट्रोलियम: पीएम मोदी

  • असम दर्शन के तहत 9,000 से ज्यादा सत्रों, नामघरों और आस्था से जुड़े दूसरे स्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का काम भी भाजपा और एनडीए की सरकार ने किया है।
  • असम की एक और बहुत बड़ी ताकत है पेट्रोलियम और इससे जुड़े उद्योग।
  • दशकों तक कांग्रेस असम के इस सामर्थ्य पर भी बैठी रही।
  • बीते 6 साल में तेल और गैस के सेक्टर में असम में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।


असम को तेजी से आगे बढ़ रही डबल इंजन की ताकत: पीएम मोदी

  • आज से 90 साल से भी पहले अग्रेजों ने एक कानून बनाकर बैंबू को वृक्ष की कैटेगरी में डाल दिया था।
  • ये कानून प्राइवेट जमीन पर उगाए गए बैंबू को काटने, उनके ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगाता था।
  • आजादी के बाद भी 70 साल तक ये कानून ऐसे ही चला।
  • अब जब केंद्र में NDA सरकार है और राज्य में भी NDA सरकार है, तो डबल इंजन की ताकत असम को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
  • अब हाईवे बनाने पर डबल ताकत से काम हो रहा है क्योंकि राज्य सरकार भी असम को देश से जोड़ रही है और केंद्र सरकार भी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News