छात्रवृत्ति पाने वालों की सूची में भाजपा के मंत्री की बेटी का नाम

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2017 - 07:58 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले की बेटी का नाम विदेश में उच्चतर शिक्षा के लिए सरकारी छात्रवृत्ति के लाभार्थियों की सूची में शुमार है। राज्य के दो उच्च स्तरीय नौकरशाहों के बेटों के नाम भी हाल में जारी सूची में शामिल हैं। राज्य का सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग हर साल अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए विदेशी शिक्षा छात्रवृत्ति की घोषणा करता है।

इस सहायता में इकोनॉमी श्रेणी से विमान का एकतरफा किराया, शिक्षण शुल्क, भत्ते आदि शामिल हैं। हालांकि सामाजिक न्याय मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता बडोले ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। उनकी बेटी श्रुति ब्रिटेन के मैनचैस्टर विश्वविद्यालय से ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’ में 3 साल की पीएच.डी. कर रही हैं। यह सूची 4 सितम्बर को एक सरकारी आदेश में उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News