नालिया सामूहिक दुष्कर्म: जांच समिति ने कहा, कोई सबूत नहीं मिला

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 09:37 PM (IST)

गांधीनगरः गुजरात सरकार द्वारा गठित एक जांच आयोग ने कहा कि कच्छ जिले के नालिया शहर में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है और महिला भी इससे इनकार कर चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से चार भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता हैं।

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए एल दावे द्वारा जमा की गई रिपोर्ट को शुक्रवार को बजट सत्र के आखिरी दीन गुजरात विधान सभा में पेश किया गया। आयोग ने कहा कि महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया यह दावा जांच में ‘संदेहपूर्ण' पाया गया। अदालत में महिला ने भी बार-बार दुष्कर्म होने से इनकार किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News