नायडू ने केजरीवाल से की मुलाकात, मोदी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 12:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा हे कि नायडू ने इस दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत विशेष राज्य के दर्जे( एससीएस) के मुद्दे और केन्द्र की ओर से राज्य के साथ हुये‘ अन्याय’ पर बातचीत की। वहीं अगले लोकसभा चुनाव में भजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने को लेकर भी चर्चा की गई है।

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नायडू 
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल छोडऩे और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) से अलग होने के बाद दो दिन के दौरे पर दिल्ली आये नायडू मंगलवार को संसद पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार, कांग्रेसी नेता वीरप्पा मोईली एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय और समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव तथा अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। 

मोदी सरकार के खिलाफ मांगा सहयोग
नायडू ने भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल के नेता एवं मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल, अकाली दल नेता एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर तथा शिवसेना नेता संजय राउत से भी भेंट की। उन्होंने अपनी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में विपक्षी नेताओं से सहयोग मांगा। तेदेपा प्रमुख आज मीडिया को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान वह अपनी भावी रणनीतियों के संदर्भ में घोषणा कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News