मोदी सरकार पर भड़के नायडू, कहा- 29 बार मदद मांगने के बाद भी नहीं दिया इंसाफ

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर बागी तेवर दिखाते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने अपनी सहयोगी पार्टी पर राज्य की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा के साथ गए थे लेकिन उसके बावजूद हमारे साथ भेदभाव किया गया। बता दें कि भाजपा की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी बजट में फंड के आवंटन को लेकर पार्टी से नाराज चल रही हैै।

आंध्र प्रदेश के साथ हो रहा भेदभाव 
नायडू ने कहा कि 29 बार दिल्ली जाने और हर एक से मिलने के बाद भी उन्हे इंसाफ नहीं मिल रहा हैै। मोदी सरकार ने  आखिरी बजट में आंध्र प्रदेश के साथ न्याय नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वह तेलुगु लोगों के लिए किसी भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं। सीएम ने कहा कि वह आंध्र प्रदेश के 5 करोड़ लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं। वह दूसरे राज्यों को कितना दिया गया और हमें कितना मिला इस मुद्दे पर भी बात करने को तैयार हैं। 

केंद्र सरकार से नायडू नाराज 
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नायडू ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया हो। 2018-19 के केंद्रीय बजट में आंध प्रदेश के प्रोजेक्‍ट को आवंटन न दिए जाने का टीडीपी ने कड़ा विरोध किया था। पार्टी सांसदों ने संसद में भी इसके लिए प्रदर्शन किया । पार्टी का कहना था कि केंद्रीय आवंटन में पोलवरम प्रोजेक्‍ट को नजरअंदाज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News