मुजफ्फरपुर कांड- राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- कमजोरों पर हो रहे अत्याचार

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 05:31 AM (IST)

नेशनल डेस्कः राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर कांड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में आज अजीब सा माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि हम हर हिंदुस्तानी महिला के साथ खड़े हैं। हम हर हिंदुस्तानी महिलाओं के लिये यहां आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में महिलाओं पर अत्याचार और आक्रमण हो रहे हैं। देश में जो भी कमजोर है, उसपर हमले हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि हम हर महिला और कमजोर के साथ खड़े हैं।

PunjabKesari

इससे पहले बिहार के पूर्व उप-मुख्ममंत्री तेजस्वी यादव ने मुजफ्फर कांड पर बोलते हुए कहा कि बिहार में दुर्योधन चीरहरण कर करा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को बिहार सरकार बचा रही है। तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है और घटना के बाद भी चाचा नीतीश को शर्म नहीं आई। उन्होंने मुजफ्फरपुर कांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की।

PunjabKesari

मुजफ्फरपुर कांड को लेकर महागठबंधन के नेता जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। इस विरोध प्रदर्शन में बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और टीएमसी नेता डी. राजा ने शिरकत की। मुजफ्फपुर कांड पर महागठबंधन मोर्चा ने कैंडल जलाकर 1 मिनट का मौन रखा और मार्च निकाला।

बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हैवानियत की गई। राज्य सरकार के अनुरोध पर इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाईकोर्ट से इस मामले की निगरानी करने का भी आग्रह किया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News