कोरोना का सामने आया एक और म्यूटेंट, वैज्ञानिकों ने किया 10 गुना ज्यादा संक्रामक होने का दावा

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के देशभर में फैले अलग-अलग म्यूटेंट्स की वजह से पहले से ही हालात बेकाबू हैं। इसी बीच कोरोना वायरस के एक और खतरनाक म्यूटेंट के बारे में पता चला है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट  'N440K' बाकी स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुना अधिक संक्रामक है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि शायद इसी म्यूटेंट की वजह से देश के कुछ हिस्सों में कोहराम मचा हुआ है। 

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने देश भर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर ध्यान दिया जिसके बाद इस जानलेवा म्यूटेंट का पता लगाया गया है।

आंध्र प्रदेश में पहली बार मिला 'N440K' म्यूटेंट

कोरोना वायरस का 'N440K' म्यूटेंट सबसे पहले भारत में आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि अब यह म्यूटेंट आंध्र और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जितने भी नए मामले सामने आए हैं उनमें से एक तिहाई लोग इसी नए वेरिएंट से प्रभावित हुए हैं और यह लगातार फैलता ही जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News