10 करोड़ रंगदारी केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क पर एजेंसियों की नजर

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 05:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति साहिल लूथरा से कथित तौर पर ₹10 करोड़ का रंगदारी मांगने के मामले में जांच एजेंसियों तेजी से कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले से संबधित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कुछ संकेत सामने आए हैं, जिसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि साहिल लूथरा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि उनको विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजे आए, जिनमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और खालिस्तानियों का नाम लेकर उनसे ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने जांच के दौरान पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया। इसके साथ-साथ शमशेर सिंह उर्फ सैम और गुरपिंदर सिंह उर्फ प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों ने कथित साजिश के लिए मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराने में भी मदद की थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पता लगा रही है कि इस मामले में कनाडा सहित विदेश में मौजूद किसी व्यक्ति या नेटवर्क की कोई भूमिका थी या नहीं। फिलहाल जांच जारी है, पुलिस देश और विदेश से जुड़े हर पहलु की पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News