Video: बुर्का पहन सड़क पर जमकर नाची मुस्लिम लड़कियां, मचा बवाल
punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 06:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल में 3 मुस्लिम लड़कियों के डांस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा गया। कुछ मुस्लिम संगठन लड़कियों की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल 1 दिसंबर को केरल के मल्लापुरम में एड्स के खिलाफ जागरुकता फैलाने के मकसद से 3 लड़कियों ने बुर्का पहनकर डांस किया। कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए लिखा कि बुर्का पहनकर नाचना इस्लाम के खिलाफ है।
कई लोगों ने इसे धार्मिक विचारधारा के खिलाफ बताया। यही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दी गालियां तो दी ही गई साथ ही धमकियां भी मिली। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि इस तरह के डांस से इस्लाम समेत पूरी दुनिया खतरे में हैं। ऐसी लड़कियों को बांधकर सड़क पर फेंक देना चाहिए, इनके कर्मों को कभी माफी नहीं मिलेगी। वहीं कई लोगों ने इन लड़कियों का समर्थन भी किया ।