आलिशान बंगला बना खूनी महल, सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का बेरहमी से मर्डर, कत्ल के बाद 24 घंटे तक स्टोर रूम में छुपा रहा पति

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने हत्या के 24 घंटे बाद आरोपी पति को घर से ही हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति हत्या के 24 घंटे तक कोठी के ही स्टोर रूम में छिपा हुआ था। इस बीच  देर रात 3 बजे पुलिस ने उसे स्टोर रूम से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

बता दें कि बीते रविवार को नोएडा सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी में रहने वालीं 61 साल की रेनू सिन्हा का उनके घर में ही खून से लथपथ हालत में शव मिला था जिसके बाद परिजनों का कहना था कि रेनू की हत्या हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पहले पता चला कि रेनू की हत्या उसके पति ने ही की है वहीं परिजनों का भी कहना था कि रेनू की हत्या उसके पति ने ही की है। बता दें कि वकील रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं।

परिजनों की शिकायत पर जब पुलिस ने पति की तलाश की तो उसका कहीं पता नहीं चला। दरअसल, हत्या के बाद से ही आरोपी पति कोठी के ही स्टोर रूम में जाकर छिप गया था। कल मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया था कि ऐसा नजर आ रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण रेनू की मौत हुई है।  

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कोठी को लेकर विवाद था जिसे लेकर दोनों में काफी समय से अनबन चल रही थी। पुलिस को महिला के भाई ने खबर दी। दरअसल, रेनू द्वारा जब  भाई के लंबे समय से फोन का जवाब नहीं दिया तो  अनहोनी की आशंका जताते हुए रविवार को पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर गई और देखा कि रेनू के कान के पास चोट के निशान थे।   हालांकि अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News