मुंबई में मानसून की उथल-पुथल जारी, IndiGo ने उड़ान भरने वालों के लिए जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 09:50 AM (IST)

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश से आज सड़कों और रेलवे लाइनों में पानी भर गया, निचले इलाके भी पानी से डूबे हुए है और इसके साथ ही घरों, दुकानों और कार्यालयों में भी पानी घुस गया। रात भर लगातार बारिश के बाद सुबह-सुबह बारिश तेज हो गई। आज शाम 4.09 बजे एक और high tide की आशंका के साथ, मुंबई और आसपास के इलाकों में अधिकारी अलर्ट पर हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें दिन भर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ठाणे और नवी मुंबई (रायगढ़) ऑरेंज अलर्ट जारी है। पिछले हफ्ते से, मुंबई भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और ट्रेन और उड़ान व्यवधान से जूझ रही है। लेकिन आज तक कोई भी उड़ान प्रभावित नहीं हुई है, मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को संभावित देरी और भीड़भाड़ के बारे में चेतावनी दी है और उनसे अपनी उड़ान की स्थिति पर लगातार नजर रखने का आग्रह किया है।

सोमवार को, द्वीप शहर में 300 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे ट्रेनें और यातायात प्रभावित हुआ। इस बाढ़ के कारण सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर काम पर जाने वाले लाखों यात्री फंस गए और सुबह के सेशन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News