‘क्लब हाउस ऐप’ पर की गई मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी मामले में तीन लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 02:12 PM (IST)

मुंबईः मुंबई पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ पर की गई अश्लील टिप्पणी के सिलसिले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई अपराध शाखा के साइबर थाने के कर्मियों ने गुरुवार रात इन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों को आज दिन में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
 

वहीं, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर शहर की पुलिस को मामले में गिरफ्तारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि मुंबई पुलिस को बधाई। उन्होंने क्लब हाउस चैट के खिलाफ भी कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। नफरत को ना कहें। 
 

इससे पहले बुधवार को दिल्ली पुलिस ने  ‘क्लब हाउस ऐप’ और सर्च इंजन ‘गूगल’ को पत्र लिखकर कथित ऑडियो ग्रुप चैट के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसमें कथित तौर पर ‘‘मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थीं।
 
आधिकारिक सूत्रों का कहना कि पुलिस ने जांच के तहत ‘ग्रूप ऑडियो चैट’ के कुछ सदस्यों की पहचान भी की, जिसमें दोनों समुदायों के पुरुष और महिलाएं शामिल थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News