परमबीर सिंह बनेंगे नए मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय बर्वे की लेंगे जगह

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 03:43 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई: महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के चीफ परमबीर सिंह को मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। परमबीर सिंह अभी मराहाष्ट्र विरोधक ब्यूरो के प्रमुख हैं। संजय बर्वे आज रिटायर हो रहे हैं। परमबीर सिंह पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे का स्‍थान लेने जा रहे हैं जो आज 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1988 बैच के अधिकारी परमबीर सिंह अपने 32 वर्ष के करियर में मुंबई के कई जोन के डीसीपी का पदभार संभाल चुके हैं। बर्वे को साल 2019 में 31 अगस्त को ही रिटायर होना था लेकिन उन्हें दो बार तीन-तीन महिने का एक्सटेंशन दिया गया था। 
 

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं परमबीर सिंह 
परमबीर सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और 32 साल के करियर में उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा है। पुलिस आयुक्त बनने से पहले वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पद पर तैनात थे और इससे पहले वे एटीएस में डिप्टी आईजी के पद पर भी रह चुके हैं। सिंह मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों की सुरक्षा सहित महाराष्ट्र पुलिस के कई बड़े पदों की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं। वह चंद्रपुर और भंडारा जिले के एसपी भी रह चुके हैं।
 

मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में सबसे आगे था परमबीर सिंह का नाम
मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में परमबीर सिंह का नाम सबसे आगे माना जा रहा था और अब इस पर मुहर भी लग गई है। उनके अलावा, इस पद की दौड़ में 1990 बैच के आईपीएस अफसर सदानंद दाते और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ भी थे।


नक्सली समर्थकों के नेटवर्क का खुलासा किया था
परमबीर सिंह का नाम कई हाईप्रोफाइल केसों में आता रहा है। उन्होंने पुणे में नक्सली समर्थकों के नेटवर्क का खुलासा किया था।इसके अलावा मुंबई से सटे ठाणे जिले के पुलिस कमिश्नर पद पर रहते हुए परमबीर सिंह और उनकी टीम ने जिले से चलने वाले फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का खुलासा भी परमबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ।


दंगाइयों से निपटने के लिए प्रभावित इलाके में खुद गए
इस कॉल रैकेट के आरोपी सागर ने क्रिकेटर विराट कोहली की कार खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था इसका खुलासा भी परमबीर सिंह ने किया था। वहीं नवी मुंबई में दंगाइयों से निपटने के लिए और स्थिति के सुधार के लिए खुद दंगा प्रभावित इलाके में उतर गए थे और दंगे पर काबू पाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News