मुंबईः कोरोना के 20 हजार से ज्यादा केस, 338 डॉक्टर संक्रमित...आज लॉकडाउन पर फैसला लेंगे उद्धव ठाकरे

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 10:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के विभिन्न अस्पतालों में पिछले चार दिनों में 338 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के अध्यक्ष डॉ अविनाश दहिफले ने बताया कि पिछले चार दिनों में विभिन्न अस्पतालों के कुल 338 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के चार स्टॉफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

 

मुंबई में कोरोना का नया रिकॉर्ड
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 20,181 नए मामले आए, जो महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या है। BMC द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ ही मुंबई में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,53,809 हो गई है जिनमें से 16,388 मरीजों की जान जा चुकी है।

 

आज लॉकडाउन पर फैसला करेंगे उद्धव
आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर कोई ठोस फैसला ले सकते हैं। पिछले दिनों मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर महानगर में 20 हजार से अधिक मामले सामने आते हैं तो लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि लॉकडाउन लगाने पर अंतिम निर्णय सीएम उद्धव लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News