मुंबई: IndiGo एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू की सड़क दुर्घटना में मौत, 8 साल का बेटा हुआ अनाथ

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 02:42 PM (IST)

मुंबई:  IndiGo एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वह जिस कैब में यात्रा कर रही थी, वह उपनगरीय बोरीवली में एक पुल के किनारे (ledge) से टकरा गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड की रहने वाली पीड़ित कैनूर मिस्त्री काम से घर लौट रही थीं, तभी शुक्रवार तड़के यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर विजय खोसे (25) ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पुल के कंक्रीट के किनारे से जा टकराया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम मिस्त्री की मौत के बाद, पुलिस ने खोसे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया और उसे जांच के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में खोसे को कोई चोट नहीं आई और उसने आसपास के लोगों की मदद से मिस्त्री को मीरा रोड के एक अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने यह भी बताया कि एयरलाइन ने केबिन क्रू को लाने-ले जाने के लिए एक निजी एजेंसी के माध्यम से कैब किराए पर ली थी। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था और वह घटनास्थल से भागा भी नहीं था। मामले की आगे की जांच चल रही है। मिस्त्री के परिवार में उनका आठ साल का बेटा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News