IPL Season 2024: मुंबई के फैन ने फोड़ा CSK के सपोर्टर का सिर, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 04:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आईपीएल 2024 का रोमांच क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस रोमांच की बीच दिल को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आई है। आईपीएल के एक मैच के दौरान एक क्रिकेट फैंस का सिर फोड़ दिया। इसके बाद बुजुर्ग फैन को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, बीते बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 8वां मैच खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 277 रन बनाए। जबाव में मुंबई की टीम 246 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई इंडियन की ओर से रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद आउट होने के बाद बंदोपंत बापसो टिबिले (उम्र 63 वर्ष) नाम के व्यक्ति ने मुंबई के फैंस से जीत को लेकर सवाल पूछा। इस पर वह इतना चिढ़ गए कि उन्होंने बुजुर्ग के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। बुजुर्ग फैन गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के फैन बलवंत महादेव की उम्र 50 साल है। वहीं दूसरे फैन सागर सदाशिव की उम्र 35 साल बताई जा रही है। ये दोनों ही अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। इससे पहले भी कई बार दो टीमों के फैंस की बवाल हो चुका है। लेकिन यह मामला बेहद घातक साबित हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News