तीन साल बाद IPL में इस खिलाड़ी की धमाकेदार एंट्री, रोहित शर्मा संग ओपनिंग करते आ सकते हैं नजर
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 05:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। तीन साल बाद वह मुंबई इंडियंस की टीम से डेब्यू कर सकते हैं और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की प्रबल संभावना है। बेयरस्टो को विल जैक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भी भूमिका निभा सकते हैं।
मुंबई इंडियंस को मजबूत करेंगे बेयरस्टो?
बेयरस्टो को MI ने 5.25 करोड़ रुपये में प्लेऑफ के लिए टीम से जोड़ा है। उन्होंने पिछले दो सीज़न (2023 और 2024) पंजाब किंग्स के लिए बिताए लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में यह उनके लिए न सिर्फ आईपीएल में वापसी का मौका है, बल्कि खुद को फिर से साबित करने का मंच भी है। बेयरस्टो ने आईपीएल में अब तक 39 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 1291 रन बनाए हैं। उनकी औसत 35.86 और स्ट्राइक रेट 142.65 रही है। साल 2019 में SRH के लिए खेले गए 10 मैचों में उन्होंने 445 रन बनाए थे जिनमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। उस साल उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 थी जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रहा।
Bring on the 𝗘𝗟𝗜𝗠𝗜𝗡𝗔𝗧𝗢𝗥 ⌛🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #GTvMI pic.twitter.com/cgmjgsJdgn
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 29, 2025
विकेटकीपिंग + ओपनिंग = परफेक्ट कॉम्बिनेशन
मुंबई इंडियंस को इस सीज़न टॉप ऑर्डर में स्थिरता की कमी खली है। रोहित शर्मा का फॉर्म गिरा है और रयान रिकेल्टन भी असर नहीं छोड़ पाए। ऐसे में बेयरस्टो न सिर्फ एक मज़बूत ओपनर, बल्कि विकेट के पीछे भी सेट और भरोसेमंद विकल्प बन सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव का जलवा, रोहित का दबाव
हालांकि रोहित शर्मा ने इस सीजन संघर्ष किया है, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक अलग ही स्तर की बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने हर पारी में 25+ रन बनाए और एक सीजन में MI के लिए सबसे अधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऐसे में सूर्य के साथ मध्यक्रम संभालने में अब बेयरस्टो और रोहित की ओपनिंग जोड़ी की अहमियत और भी बढ़ गई है।
MI बनाम GT में अब तक का मुकाबला
अब तक मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच 7 मैच खेले गए हैं।
-
गुजरात ने 5 मैच जीते हैं
-
मुंबई सिर्फ 2 बार जीत पाई है
इस सीज़न दोनों के बीच दो मैच हुए हैं और दोनों में गुजरात विजेता रही है। एलिमिनेटर में अब तीसरी बार आमना-सामना होगा और MI की कोशिश होगी कि वह GT के खिलाफ वापसी करे।
संभावित प्लेइंग इलेवन – गुजरात टाइटन्स
-
साई सुदर्शन
-
शुभमन गिल (कप्तान)
-
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर)
-
शेरफेन रदरफोर्ड
-
राहुल तेवतिया
-
शाहरुख खान
-
राशिद खान
-
आर. साई किशोर
-
गेराल्ड कोएत्जी
-
मोहम्मद सिराज
-
प्रसिद्ध कृष्णा
संभावित प्लेइंग इलेवन – मुंबई इंडियंस
-
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर)
-
रोहित शर्मा
-
चरिथ असलंका
-
सूर्यकुमार यादव
-
तिलक वर्मा
-
हार्दिक पंड्या (कप्तान)
-
नमन धीर
-
मिचेल सेंटनर
-
दीपक चाहर
-
ट्रेंट बोल्ट
-
जसप्रीत बुमराह
हाल ही का प्रदर्शन, बेयरस्टो का फॉर्म कैसा है?
बेयरस्टो ने फरवरी 2025 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए टी20 खेला था। 10 पारियों में उन्होंने 232 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। भले ही वह लंबे समय बाद आईपीएल में उतर रहे हैं लेकिन उनका अनुभव और तकनीक MI के लिए निर्णायक हो सकते हैं।