लड़की के पेट में हो रहा था दर्द, सच्चाई सामने आने पर फटी रह गई डॉक्टरों की आंखे

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्ली: मेडिकल साइंस की दुनिया में आजकल अजीबोगरीब केस सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मुंबई देखा गया। यहां  20 साल की लड़की को लगातार पेट दर्द की शिकायत और उल्टियां हो रही थी। घरवाले तुंरत लड़की को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उसे एडमिट किया और उसके टेस्ट किए गए। 

सिटी स्केन की रिपोर्ट जो सच्चाई सामने आई उसे देखकर सभी डाक्टरों की आंखे फटी की फटी रह गई। दरअसल लड़की के पेट में बालों का गुच्छा नजर आ रहा था। डॉक्टर्स ने तुरंत लड़की का ऑपरेशन करने का फैसला किया। ऑपरेशन में डॉक्टर्स की टीम ने लड़की के पेट से करीब 1 किलो का बालों का गुच्छा बाहर निकाला।

डाक्टरों ने बताया कि लड़की को  Rapunzel syndrome नाम की बीमारी है। जिसकी वजह से वह पिछले कई सालों से अपनी बाल खा रही थी, जिसके कारण बालों ने उसके पेट में अपना घर बना लिया था और उसकी ऐसी हालत होने लगी। बीमारी के कारण लड़की का वजन भी महज 30 किलो रह गया है। ऑपरेशन के बाद फिलहाल वो पूरी तरह स्वस्थ है और अब वो खाना भी खा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News