दिल्ली में गिरी 60 साल पुरानी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 03:27 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी तकरीबन 60 साल पुरानी इमारत के गिरने का मामला सामने आया है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत के गिरने का पूरा मामला न्यू फ्रैंडस कॉलोनी के पास तैमूर नगर इलाके का है। 

अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार मलबे से दो लोगों को निकाला गया है , जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है।  तैमूर नगर में गुरुद्वारे के पास सुबह करीब नौ एक दो मंजिला पुरानी इमारत गिर गयी। यह मकान एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी ध्रुव कुमार का है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News