मुंबई के एक IAS दंपति की 27 साल की बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा कर की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 03:01 PM (IST)

मुंबई: मुंबई के वरिष्ठ नौकरशाहों की 27 वर्षीय बेटी की सोमवार तड़के मुंबई की एक ऊंची इमारत से कूदने के बाद मौत हो गई, पुलिस ने कहा। महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी राधिका और विकास रस्तोगी की बेटी लिपि रस्तोगी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

 अधिकारियों ने बताया कि कानून की छात्रा लिपि ने सुबह करीब चार बजे राज्य सचिवालय के पास एक इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसके कमरे से एक नोट मिला। लिपि हरियाणा के सोनीपत में कानून की पढ़ाई कर रही थीं।

 पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह परीक्षा को लेकर चिंतित थी। विकास रस्तोगी महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं, जबकि राधिका रस्तोगी राज्य के गृह विभाग में प्रधान सचिव हैं। 2017 में इसी तरह के एक मामले में, महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी मिलिंद और मनीषा म्हैस्कर ने अपने 18 वर्षीय बेटे को मुंबई की ऊंची इमारत से कूदने के बाद खो दिया था।

लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ IASअधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं। इससे पहले, 2017 में महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा IASअधिकारियों मिलिंद और मनीषा म्हैसकर के 18 वर्षीय बेटे ने मुंबई में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News