मुहर्रम आजः जानिए इसका इतिहास और क्यों मनाया जाता है?

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 09:52 AM (IST)

नई दिल्ली: मोहर्रम पर ताजिए 10 सितंबर यानि कि आज निकाले जाएंगे। मुहर्रम पर राजधानी में निकलने वाले जुलूस के चलते कई मार्गों पर जाम लगने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संयुक्त आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला के मुताबिक जुलूस शांति पूर्वक निकले, इसके लिए मार्गों पर दिल्ली पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

PunjabKesari

कई प्रमुख मार्गो पर ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। लोगों से आग्रह है कि वे सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें, ताकि जाम की समस्या कम से कम हो। नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को थोड़ा जल्दी घरों से निकलने की सलाह दी है।

PunjabKesari

मुहर्रम का दसवां दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस हुसैन इब्न अली की शहादत का शोक करने के लिए शिया मुस्लिमों द्वारा मनाया जाता है। बता दें मुहर्रम पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। कहा जाता है  इसी महीने में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब, मुस्तफा सल्लाहों अलैह और आलही वसल्लम ने पवित्र मक्का से पवित्र नगर मदीना में हिजरत किया था।

PunjabKesari, Muharram, Muharram 2019, मुहर्रम, मुहर्रम पैगंबर मुहम्मद साहब, इमाम हुसैन, Muharram Prophet Muhammad, Imam Hussain

इस दौरान क्या करते हैं लोग
कहा जाता है कि मुहर्रम में कई लोग रोज़ा भी रखते हैं। पैगंबर मुहम्मद साहब के नाती की शहादत और करबला के शहीदों के बलिदान को याद किया जाता है। करबला के शहीदों ने इस्लाम धर्म को नया जीवन दिया था। कई लोग इस पवित्र माह में पहले दस दिनों के रोजे रखते हैं। जो लोग दस दिन तक रोजा नहीं रख पाते वो 9 और 10 तारीख का रोज़ा रखते हैं। इस दिन पूरे देश में लोगों की अटूट आस्था का भरपूर समागम देखने को मिलता है।

PunjabKesari
मान्यताओं के अनुसार इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद के नाती हजरत इमाम हुसैन एक धर्मयुद्ध में शहीद हुए थे। कर्बला यानि कि आज के वक्त का इराक, जहां सन् 60 हिजरी को यजीद इस्लाम धर्म का खलीफा बन बैठा। वह अपने वर्चस्व को पूरे अरब में फैलाना चाहता था, जिसके लिए उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी पैगंबर मुहम्मद के खानदान के इकलौते चिराग इमाम हुसैन, जो झुकने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। इसलिए साल 61 हिजरी से यजीद के अत्याचार बढ़ने लगे।

PunjabKesari, Muharram, Muharram 2019, मुहर्रम, मुहर्रम पैगंबर मुहम्मद साहब, इमाम हुसैन, Muharram Prophet Muhammad, Imam Hussain
ऐसे में वहां के बादशाह इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ मदीना से इराक के शहर कुफा जाने लगे। लेकिन रास्ते में यजीद की फैज ने कर्बला के रेगिस्तान पर इमाम हुसैन के काफिले को रोक दिया। वह दो मुहर्रम का दिन था, जब हुसैन का काफिला कर्बला के तपते रेगिस्तान पर रुका।वहां पानी का एकमात्र जरिया था फराच नदी, जिस पर यजीद की फौज ने 6 मुहर्रम से हुसैन के काफिले पर पानी के लिए रोक लगा दी थी। बावजूद इसके इमाम हुसैन झुके नहीं। और आखिर में युद्ध का एलान हो गया। कहा जाता है कि यजीद की 80 हजार फौज के आगे हुसैन के 72 बहादुरों ने जिस तरीके से लड़ाई लड़ी थी, उसकी मिसाल खुद दुश्मन फौज के सिपाही एक-दूसरे को देते थे। हुसैन ने अपने नाना और पिता द्वारा सिखाए गए सदाचार से सब पर विजय प्राप्त कर ली। 10वें मुहर्रम के दिन तक हुसैन अपने भाइयों और अपने साथियों के शवों को दफनाते रहे और अंत में अकेले युद्ध किया फिर भी दुश्मन उन्हें मार नहीं सका।

PunjabKesari, Muharram, Muharram 2019, मुहर्रम, मुहर्रम पैगंबर मुहम्मद साहब, इमाम हुसैन, Muharram Prophet Muhammad, Imam Hussain

मगर फिर एक बार अस्र की नमाज के दौरान जब इमाम हुसैन सजदा कर रहे थे तब एक यजीदी को लगा कि यही सही मौका है हुसैन को मारने का जिसके बाद उसने हुसैन को शहीद कर दिया। तभी से उसके उपलक्ष्य में मुहर्रम मनाया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News