Mrs World 2022: 63 देशों को पछाड़ भारत की सरगम कौशल बनीं विजेता, 21 साल बाद देश में लौटा ताज

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 01:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है। अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को ‘फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता)' और उसके बाद मिसेज कनाडा को ‘सेकेंड रनर-अप (दूसरी उपविजेता)' घोषित किया गया।

PunjabKesari

मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया, ‘‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।'' कार्यक्रम के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वालीं मिसेज वर्ल्ड ने कहा, ‘‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।'' साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के असत्यापित पेज पर एक बधाई संदेश शेयर किया।

PunjabKesari

सरगम कौशल को टैग करते हुए गोवित्रिकर ने लिखा, ‘‘बहुत खुश हूं...सफर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई कौशल। ताज 21 साल बाद वापस आया है।'' अंतिम दौर के लिए, कौशल ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक गुलाबी स्लिट चमकदार गाउन पहना था और प्रतियोगिता विशेषज्ञ और मॉडल एलेसिया राउत ने उनका मार्गदर्शन किया था। मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसे 1984 में शुरू किया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News