जब PM मोदी पर भड़कीं मल्लिका, बोली- ''आपको शर्म आनी चाहिए''

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2016 - 03:51 PM (IST)

अहमदाबाद: मशहूर नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई की बेटी सामाजिक कार्यकर्ता मल्ल्किा साराभाई ने गुरुवार को मां के निधन पर शोक व्यक्त न करने पर पीएम मोदी को जमकर आड़े हाथों लिया। मल्लिका ने फेसबुक पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि गुजरात से संबंध रखने वाले मोदी ने उनकी 97 साल की मां की मृत्यु पर शोक व्यक्त क्यों नहीं किया।

मल्लिका ने कहा कि प्रिय प्रधानमंत्री जी। आप मेरी राजनीति से नफरत करते हैं और मैं आपकी राजनीति से, लेकिन मृणालिनी साराभाई ने 60 वर्षों तक दुनिया में देश की संस्कृति को जो बढ़ावा दिया उसका इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने दुनिया में हमारी संस्कृति की एक लौ जलाई। 

मल्लिका ने कहा कि उनके निधन पर आपके मुंह से कुछ न निकलना आपकी मानसिकता को दर्शाती है। आप मुझसे कितना नफरत करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री के नाते आपको उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए। लेकिन आप ने ऐसा नहीं किया। आपको शर्म आनी चाहिए!

मल्लिका साराभाई ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में राज्य में हुए 2002 के सांप्रदायिक दंगों के लिए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी पर लगातार हमले किए हैं। मृणालिनी साराभाई को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News