बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने उठाया बड़ा कदम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 05:15 PM (IST)

पटना: बिहार में आई भयानक बाढ़ के कहर से जूझ रहें लोगों की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मध्य प्रदेश सरकार ने बिहार सरकार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का दान दिया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का चेक दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद करने वाले लोगों का लगातार आभार प्रकट कर रहें हैं। बता दें कि आइपीएस वाइफ एसोसिएशन और आइएएस वाइफ एसोसिएशन द्वारा भी बाढ़ग्रस्त लोगों को राशि दान की गई है।

बाढ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं। इस तरह कुल 794 सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं जिसमें 189573 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। बिहार में आई भयानक बाढ़ के कहर से 19 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के इस भयानक कहर के कारण अब तक 500 से अधिक लोग अपनी जीवनलीला से हाथ धो बैठे हैं। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मौतें अररिया जिले में हुई है। 


 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News