दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या पर आया मां का पहला रिएक्शन, बोली- आरोपी को फांसी दी जानी चाहिए

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 05:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली के शाहाबाद इलाके में सोमवार को 20 वर्षीय युवक ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी की तलाश में 6 टीमों को तैनात किया। नाबालिग की मौत का आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। साहिल एसी और फ्रीज मेकेनिक का काम करता था। मृतक नाबालिग लड़की के परिजनों ने हत्यारोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। लड़की की मां ने साहिल को फांसी देने की मांग उठाई है।

नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि हमने पहले कभी साहिल को नहीं देखा था। हम अपनी बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हैं। लड़की की मां ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। उसको फांसी की सजा होनी चाहिए। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि वह पढ़ाई कर रही थी। उसने पिता ने बताया कि बॉडी की हालत बहुत बुरी थी। पिता ने कहा कि मैं इतना चाहता हूं कि जैसे आरोपी ने बेरहमी से कत्ल किया है। ऐसे ही उसके साथ हो, जिससे आगे ऐसा करने की कोई हिम्मत न करे।

जानकारी के मुताबिक, साहिल नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता था। उसने लड़की को प्रपोज किया लेकिन लड़की ने साहिल के प्रपोजल को ठुकरा दिया, जिसके बाद साहिल ने गुस्से में नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया। साहिल ने नाबालिग के ऊपर 21 बार चाकू से हमला किया। इतना ही नहीं जब उसका चाकू से गोदने के बाद मन नहीं भरा तो उसने कई बार पत्थर से उसके चेहरे को कुचल दिया, जिससे नाबालिग की पहचान न हो सके। घटना को अंजाम देने के बाद साहिल सीना तानकर घटनास्थल से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

अरविंद केजरीवाल ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था एलजी साहब आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है, LG साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। 
PunjabKesari
भाजपा ने किया पलटवार
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला लव जिहाद का है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इसे कानून व्यवस्था का मामला बताकर मुस्लिम समुदाय का तुष्टिकरण कर रहे हैं। केजरीवाल जानते हैं कि यदि वह इसे लव जिहाद कहेंगे तो उससे मुस्लिम वोटर दूर होंगे इसलिए वह इसे एक साधारण हत्या दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री शाहबाद मुस्लिम युवक साहिल द्वारा एक हिंदू लड़की की निर्मम हत्या को कानून व्यवस्था का मामला दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह लव जिहाद का मामला है।


दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि ये है मोहम्मद साहिल s/o सरफ़राज़ इसी हैवान ने दिल्ली में नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर मार डाला इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे ? ये लव जिहाद है ये बेटियों के ख़िलाफ़ सुनियोजित हमला है साहिल के मास्टर माइंड कौन है?
PunjabKesari
अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जब युवक लड़की पर हमला कर रहा था, तब आसपास कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। लड़की पर हमला कर आरोपी आराम से मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे. बीते दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था, इसी खुन्नस में साहिल ने साक्षी को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News