Breaking: भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में सरेआम गोली मारकर हत्या, पाक आर्मी-पुलिस और ISI सब खामोश ! (Video)

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 05:45 PM (IST)

Peshawr: भारत के सबसे वांछित आतंकियों में शामिल मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार शाम पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भारत के पूर्व RAW एजेंट और NSG कमांडो लक्ष्मण उर्फ़ लकी बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार ने किस तरह  सरेआम सड़क पर गुज्जर को निशाना बनाया। 

 


पाकिस्तान की खामोशी पर सवाल
मोहम्मद कासिम गुज्जर का नाम लंबे समय से भारत की सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में था। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और भारत में कई आतंकी साजिशों का हिस्सा रहा था। करीब दो साल पहले गृह मंत्रालय ने उसे व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया था।इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक पाकिस्तान की पाकिस्तान पुलिस, पाकिस्तानी सेना या खुफिया एजेंसी ISI की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न हमले की पुष्टि, न जांच की जानकारी पूरी व्यवस्था की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Milan Nakum (@bhartiyadefenceforces)


भारत के लिए क्या मायने?
हालांकि भारत सरकार की ओर से इस घटना पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पाकिस्तान लंबे समय तक जिन आतंकियों को संरक्षण देता रहा, वही अब उसके लिए बोझ बनते जा रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह हत्या पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों के बीच आपसी संघर्ष, अंदरूनी सफाया या अंतरराष्ट्रीय दबाव का नतीजा भी हो सकती है। इससे पहले भी कई भारत-विरोधी आतंकवादी पाकिस्तान की सरजमीं पर संदिग्ध हालात में मारे जा चुके हैं, जिन पर कभी स्पष्ट जांच सामने नहीं आई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News