मोरक्को सिंगर ने गाया 'वैष्णव जन तो तेने कहिए', सुन भावुक हुई सुषमा स्वराज(Video)
punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 01:22 PM (IST)
नेशनल डेस्क: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री रविवार को मोरक्को की राजधानी रबात पहुंची जहां देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सामरिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। इसी बीच मोरक्कन सिंगर के एक गीत ने भारतीयों का दिल जीत लिया।
#WATCH Morocco: Moroccan singer Nasr Megri sings the favourite bhajan of Mahatma Gandhi 'Vaishnav Jan To Tene Kahiye' in the presence of External Affairs Minister Sushma Swaraj during her interactive session with the Indian community in Rabat. (17.02.2019) pic.twitter.com/e2gnHgBolS
— ANI (@ANI) February 17, 2019
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंगर नसर मेगरी विदेश मंत्री के सामने महात्मा गांधी का गीत वैष्णव जन तो तेने कहिए गाते हुआ दिखाई दे रहे हैं जिसे सुन सुषमा स्वराज भावुक हो जाती है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि सुषमा स्वराज इस बाल्कन देश की यात्रा पर आईं पहली भारतीय विदेश मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भारत और बुल्गारिया ताकतवर लोकतंत्र और जीवंत, बहुधार्मिक, बहुजातीय समाज हैं। भारत ने बुल्गारिया को हमेशा ‘‘सच्चे दोस्त’’ के तौर पर देखा है और इस मान्यता को साझा करता है कि आने वाले वर्षों में यह आजमाया हुआ रिश्ता परस्पर लाभ के लिए और मजबूत होगा।