Earthquake in Leh : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली भारत की धरती, डरे सहमे लोग घरों से निकले बाहर

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 06:08 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में आज यानी गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार तड़के 3 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है और इसका केंद्र जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर था।

दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
जब यह भूकंप आया, तब लेह के अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक महसूस हुए कंपन से लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने देखा कि घर के पंखे और अन्य सामान हिल रहे हैं। जैसे ही लोगों को एहसास हुआ कि यह भूकंप है, वे अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए घरों से बाहर खुले मैदान की ओर भागने लगे।

जान-माल का नुकसान नहीं
राहत की बात यह रही कि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, अचानक आए इन झटकों ने स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News