खांसते-हंसते पेशाब निकलना किस बीमारी का संकेत है? हो सकती है ये गंभीर समस्या

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:04 AM (IST)

Urinary Incontinence: अगर आपका भी बार-बार पेशाब लीक होता तो इसे  नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अकसर देखा जाता है कि महिलाएं इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पातीं, जिससे समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है। शुरुआत में सिर्फ कुछ बूंदें पेशाब लीक होती हैं, लेकिन समय के साथ यह परेशानी बढ़ सकती है। कभी-कभी खांसने, हंसने या छींकने पर भी पेशाब निकल जाता है। कुछ लोगों को बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, यहां तक कि रात में भी कई बार उठना पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार यह समस्या Urinary Incontinence कहलाती है। इसमें पेशाब को कंट्रोल करने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

इस समस्या को नजरअंदाज करने के नुकसान:
अगर इसे समय पर नहीं रोका जाए तो यह कई परेशानियां पैदा कर सकती है:
-स्किन पर रैशेज और इंफेक्शन
-लगातार नमी से बैक्टीरिया बढ़ना
-शर्मिंदगी और सामाजिक दूरी
-मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन
 
इलाज और बचाव के तरीके:
इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं:
-डॉक्टर से सही जांच और सलाह लेना
-वजन को नियंत्रित रखना
-नियमित एक्सरसाइज करना
-खासकर Kegel Exercises करना, जिससे पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं
-कैफीन और ज्यादा मसालेदार चीजों से बचना
-पानी संतुलित मात्रा में पीना 

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। यदि आपको ऐसी कोई समस्या लगातार महसूस हो रही है, तो कृपया स्वयं इलाज करने के बजाय किसी योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News