एटीएम से ज्यादा बार पैसे निकालने पर लगेगा ₹23 चार्ज, जान लीजिए बचने के तरीके

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 06:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नए वित्तीय वर्ष में (1 अप्रैल 2026 ) से तीन बड़े बैंकों ने नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनसे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है। अब बैंक महीने में मुफ्त निकासी सीमा खत्म होने पर ग्राहकों से प्रति नकद निकासी पर 23 रुपये शुल्क वसूल सकते हैं। यहां तक की अब यूपीआई से एटीएम कैश निकासी भी फ्री लिमिट में गिनी जाएगी, जिससे अनियोजित ट्रांजेक्शन महंगे पड़ सकते हैं इन बदलावों से बचने के लिए सावधानी बरतें नहीं तो आप की जेब पर भारी पड़ सकता है। 

दरसअल,आरबीआई ने 28 मार्च को एटीएम ​निकासी पर शुल्क से संबंधित एक परिपत्र जारी किया था। आरबीआई ने कहा था, ‘‘मुफ्त लेनदेन के अलावा ग्राहक से प्रति लेनदेन अधिकतम 23 रुपये का शुल्क लिया जा सकता है। आरबीआई ने एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क संरचना पर भी निर्देश जारी था। परिपत्र में कहा गया है कि एटीएम इंटरचेंज शुल्क को एटीएम नेटवर्क तय करेगा।

आप को बता दें कि ग्राहक अपने बैंक के ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन (वित्तीय एवं गैर-वित्तीय लेनदेन समेत) के लिए पात्र हैं। ग्राहक अन्य बैंकों के एटीएम से भी सीमित संख्या में मुफ्त लेनदेन के लिए पात्र हैं। महानगरों में वे तीन निःशुल्क लेनदेन और अन्य स्थानों पर पांच निःशुल्क लेनदेन कर सकते हैं। इससे अधिक लेनदेन करने पर बैंक शुल्क वसूलते हैं।

एटीएम शुल्क से बचने के उपाय
₹23 चार्ज से बचने का पहला तरीका है प्लानिंग बार-बार छोटी रकम निकालने की बजाय एक बार में जरूरत के हिसाब से पूरा कैश निकाल लें, ताकि ट्रांजेक्शन की संख्या कम रहे। ज्यादा तर हो सके तो कैश में काम करने की कोशिश करे।

कई बैंक ने बदले नियम
अपने बैंक के एटीएम पर आमतौर पर 5 फ्री फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन मिलते हैं। दूसरे बैंक के एटीएम पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा है।पंजाब नेशनल बैंक ने कई डेबिट कार्ड्स पर कैश निकासी की दैनिक लिमिट घटा दी है। पहले RuPay, Visa और Mastercard वाले कार्ड्स पर ₹1,00,000 तक निकासी संभव थी, अब इसे ₹50,000 कर दिया गया है. प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट भी ₹1,50,000 से घटाकर ₹75,000 कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News