3 मर्द, एक महिला! पति से दूर रह रही पत्नी ने अय्याशी के लिए FB पर बनाया नया Boyfriend, जब दूसरे वाले को लगी भनक तो...

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 11:42 AM (IST)

Facebook Friendship Killing MP : सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती का अंत खौफनाक हत्याकांड के साथ हुआ। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक महिला ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर राजस्थान के रहने वाले अपने नए फेसबुक फ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस 'लव ट्रायंगल' (Love Triangle) मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी Love Story

बता दें कि इस घटना की मुख्य आरोपी रीना किरार लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी बीरू जाट से हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और बीरू का रीना के घर आना-जाना शुरू हो गया।

पुराने प्रेमी का गुस्सा और हत्या की साजिश

रीना का पहले से ही अरुण पटेल नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। अरुण ही रीना के घर का सारा खर्च उठाता था। जब अरुण को बीरू और रीना की नजदीकियों का पता चला तो वह आगबबूला हो गया। उसने रीना को साफ कह दिया कि उसे बीरू का घर आना पसंद नहीं है। इसके बाद दोनों ने मिलकर बीरू को रास्ते से हटाने का एक फिल्मी प्लान तैयार किया।

यह भी पढ़ें: Big action in Manipur: सुरक्षा बलों ने दबोचे 6 उग्रवादी, जबरन भर्ती के लिए बंधक बनाए गए 3 युवक भी कराए आजाद

बहाने से बुलाया घर फिर की गई हत्या

29 अप्रैल 2026 को योजना के मुताबिक रीना ने बीरू को मिलने के बहाने राजस्थान से अपने घर साईंखेड़ा बुलाया। जैसे ही बीरू घर के अंदर दाखिल हुआ वहां पहले से छिपे अरुण पटेल, रीना और उनके साथी हरणाम किरार ने उस पर बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीरू की मौत के बाद आरोपियों ने उसकी लाश को एक बोरी में भरकर कार की डिक्की में डाला और रायसेन जिले के बाड़ी के पास एक पुल के नीचे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: अपनी Girlfriend के साथ पहुंचा होटल, पति ने इस्तेमाल किया पत्नी का Fake आधार कार्ड, जिसके बाद...

लगातार लोकेशन बदलते रहे आरोपी

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए लगातार लोकेशन बदलते रहे। वे बाड़ी से इटारसी भागे फिर मुंबई (कल्याण), इंदौर और उज्जैन में छिपते रहे। हालांकि पुलिस की विशेष टीम ने पीछा करते हुए इन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News