PM मोदी ने ‘मुंबई समाचार'' की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी किया विशेष डाक टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 09:48 PM (IST)

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में से एक ‘मुंबई समाचार' की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशेष डाक टिकट जारी किया। 

मोदी ने कहा कि मुंबई समाचार पत्र स्वतंत्रता की लड़ाई में पूरा सहयोग किया था। समाचार पत्र की भाषा भले ही गुजराती रही लेकिन संकल्प राष्ट्रीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई समाचार पहले भी सामान्य लोगों का समाचार पत्र था और आज भी यह सामान्य लोगों से जुड़ा हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों ने मुंबई का नाम बाम्बे कर दिया तब भी यह समाचार पत्र अपनी स्थानीय पहचान बनाए रखा और गुजराती भाषा में स्थानीय लोगों की भाषा मुंबई को अपने समाचार पत्र से जोड़े रखा। मुंबई समाचार हमेशा से महाराष्ट्र की आम जनता की आवाज को उठाता रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News