PM माेदी से मिले पुर्तगाल के प्रधानमंत्री, 7 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2017 - 10:54 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में भारत-पुर्तगाल की संयुक्त प्रैसवार्ता हुई जहां पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस प्रैसवार्ता में भारत-पुर्तगाल के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने कहा आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत कर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कृतज्ञ हूं कि प्रवासी भारतीय दिवस पर आपने हमारा मुख्यातिथि का निमंत्रण स्वीकार्य किया। पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो ने पीएम मोदी को फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो की जर्सी गिफ्ट की।

बता दें कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा अपने सात दिवसीय भारत दौरे पर हैं। पुर्तगाल विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ अपने संबंधों को और मकाबूत बनाने तथा व्यापार और निवेश बढ़ाने की जरूरत पर बल दे रहे हैं। प्रैसवार्ता में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंटोनियो कोस्टा ने कहा कि पुतर्गाल और भारत के मूल्यों और इतिहास में साझेदारी रही है। उनका देश भारत के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने का इच्छुक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पहले से ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के पहले पुर्तगाली प्रधानमंत्री के रूप में भारत की यात्रा से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कोस्टा ने संयुक्त राष्ट्र को आधुनिक स्वरूप देने और उसे मजबूत करने की जरूरत बताते हुए कहा कि पुर्तगाल इसीलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत जैसे देशों को शामिल करने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि मजबूत संयुक्त राष्ट्र ही आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News